Thursday, July 7, 2016

हेनरी एडम्स के अनमोल विचार






इतिहासकार और लेखक हेनरी एडम्स को ‘हिस्ट्री ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेटस ड्यूरिंग द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ थॉमस जेफरसन और जेम्स मेडिसन’ के लिए जाना गया। निधन के बाद उन्हें पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हेनरी एडम्स के अनमोल विचार

Quote 1: एक गुरु अनंत काल तक को प्रभावित करता है, वह यह नहीं कह सकता की उसका प्रभाव कहाँ जाकर ख़त्म होगा।

Quote 2: दोस्त बनाए नहीं जाते पैदा होते हैं।

Quote 3: तथ्यों को नजरंदाज़ करना ही व्यवहारिक राजनीति है।

Quote 4: शिक्षा के बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि उस पर भी जड़ और अनुपयोगी तथ्यों की निष्क्रियता जम जाती है।

Quote 5: सभी के पास अपने कुछ अनुभव होते हैं और जब समय आने पर वह इनका उपयोग करता है तो आनंदित हो जाता है।

Quote 6: इंसानी प्रतिभा और बौद्धिकता को कम आंकना असम्भव है और इसकी शुरुआत खुद से करनी चाहिए।

Quote 7: दुनिया को सबसे ज्यादा नुकसान अच्छे लोगो की निष्क्रियता से होता है।

Quote 8: अव्यवस्थाएं अक्सर जीवन को चलाती है और जबकि व्यवस्था आदत बनाती है। अव्यवस्था प्रकृति का नियम है और व्यवस्था बनाना सिर्फ इंसान का सपना है।

Quote 9: जिन लोगो के पास हर चीज को देखने का अपना नजरिया है और जो यह जानते है कि कोई भी नया हुनर कैसे सीखना है, वह जीवन के बारे में पर्याप्त जानते है।

Quote 10: जो आदमी सिर्फ खड़ा है और किसी को प्रोत्साहित कर रहा है वह भी छोटा ही सही लेकिन किसी काम के पूरा होने में अपना योगदान तो दे ही रहा है।

Quote 11: जीवन में अगर एक दोस्त मिल जाए तो पर्याप्त है। दो मिल जाए तो काफी है। तीन तो बहुत ही मुश्किल है।

Quote 12: राजनीती व्यवहार में एक प्रोफेशन के रूप में नफरत का एक व्यवस्थित संगठन है।

Quote 13: कोई भी आदमी अपने शब्दों से अपनी पूरी बात लोगो को समझा नहीं पाता। कुछ ही होते है जो अपनी बात शब्दों में रख पाते है, क्योंकि शब्दों में फिसलन होती है, अनजाने में निकल जाते है। जबकि विचार खुरदुरे होते है जो कहीं भी अटक जाते है। आसानी से निकलते नहीं है।

Quote 14: सभी तरह की आजादी का अर्थ है कोई भी रोक न होना। जिम्मेदारियां अवरोध पैदा करती है, कई बार कुछ काम करने से रोकती है। आदर्श रूप में तो आजाद ख्याल इंसान को खुद के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

Quote 15: टूटे हुए संबंधों को फिर से ठीक करना उदास करने वाला और कठिन काम होता है। सिर्फ कब्र के मुहाने पर पहुंचकर ही इंसान किसी विवाद को खत्म कर सकता है।

Quote 16: राजनीती शिक्षा का आरम्भ और अंत इंसान के स्वभाव को समझने से ही होता है।

Quote 17: सर्वोच्च गुण और विलक्षणता पाने को सबसे बड़ा जरिया है सहजता।




















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


No comments:

Post a Comment