Friday, July 22, 2016

संत फ्रांसिस के अनमोल विचार






Quote 1. इंसान की ख़ुशी और ग़म का भाव चीज़ों की कमी और अभाव पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि उसके उत्साह पर निर्भर करता है।

Quote 2. जो सबसे ज्यादा जरुरी हो उस काम से शुरुआत कीजिए। फिर वह काम किए जाए जो संभव हों। इसके बाद पाएंगे कि आप वो काम करने में भी सक्षम हो गए हैं, जो असंभव लगते थे।

Quote 3. इंसान को शांति का जरिया बनना चाहिए। जहां नफ़रत है, वहां प्रेम लाना उसका सबसे पहला काम होना चाहिए।

Quote 4. अगर ईश्वर किसी एक की प्रेरणा बन सकता है, किसी एक से अच्छे और बड़े काम करवा सकता है तो फिर वह किसी के भी माध्यम से ऐसा कर सकता है। वह आप भी हो सकते है।

Quote 5. जब आप शांति का, प्रेम का दावा करते है – तो इस बात को पुख्ता कर लीजिए कि पहले यह आपके मन में होनी चाहिए।

Quote 6. जब आप ईश्वर की सेवा का काम कर रहे हो, तो चेहरे पर उदासी नहीं होनी चाहिए और न ही आपको किसी तरह का डर होना चाहिए।

Quote 7. धर्म के लिए कहीं और जाने की कोई अहमियत नहीं है। अगर कहीं और जाना ही धर्म हो तो बात अलग है।

Quote 8. इंसान वही दुनिया को देता है जो वो दुनिया से पाता है। उससे ज्यादा तो बिरले ही दे पाते है।

Quote 9. अगर अधिकारी ऐसा आदेश देता है, जो आपके जमीर को कबूल न हो तो उसे करने की जरुरत नहीं है। और ऐसी स्तिथि में अधिकारी को कर्मचारी पर कारवाई करने की जरुरत भी नहीं है। जमीर से बड़ा कुछ नहीं है, उसकी रक्षा सभी को मिलकर करनी चाहिए।

Quote 10. अगर आप किसी ऐसे आदमी को जानते है, जिसने किसी को दुःख में सहारा दिया हो, दरिद्रता से उबारा हो तो उसे आदर्श बनाया जा सकता है। उसके कदमों पर चला जा सकता है।

Quote 11. किसी को दुश्मन नहीं कहा जा सकता, सभी आपके शुभचिंतक है। कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आपका कोई दुश्मन नहीं है, सिवाय आपके। आप ही अपने सबसे बड़े दुश्मन है।

Quote 12. जहां दया और समझदारी होती है, वहां न तो डर होता है न ही जहालत।

Quote 13. जो आदमी हाथों से काम करता है वो मजदूर है। जो हाथ से और दिमाग से काम करता है वो कारीगर है। और जो अपने हाथों से, दिमाग से और दिल से काम करता है वो कलाकार है।


Quote 14. याद रखिए जब आप इस दुनिया से जाते है तो अपने साथ ऐसी कोई चीज़ नहीं ले जा सकते है जो आपने जीवन में पाई है। हां, वह ले जाते है जो आपने अपने जीवन में दुनिया को दिया है।

Quote 15. सच्ची तरक्की ख़ामोशी से, लगातार होती जाती है। कोई भी इसे नोटिस नहीं कर पाता।





















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


No comments:

Post a Comment