Wednesday, July 13, 2016

हेनरी डेविड थोरो के अनमोल विचार


Henry David Thoreau Quotes and Thoughts in Hindi (हेनरी डेविड थोरो के अनमोल विचार)
हेनरी डेविड थोरो अमेरिकन कवि, निबंधकार, दार्शनिक और इतिहास थे। उन्हें सबसे ज्यादा अपनी किताब वाल्डेन के लिए जाना जाता है। इसमें प्रकृति के बीच सादे जीवन गुजारने पर जोर है। इसके अलावा उनका लेख रजिस्टेंस टू सिविल गवर्मेंट भी काफी चर्चित है। यह शासन की नइंसाफ़ियों के खिलाफ है।
हेनरी डेविड थोरो के अनमोल विचार
Quote 1: इंसान को प्यार, पैसा और शोहरत से ज्यादा सच की जरूरत होती है। यही उसे हर स्थिति में काम आता है।
Quote 2: कई बार चीजे नहीं बदलती, हम बदल जाते है और हमारे देखने का नजरिया बदल जाता है।
Quote 3: लोग कुछ बनना चाहते है, कुछ हासिल करना चाहते है, लेकिन कुछ करना नहीं चाहते।
Quote 4: हर पीढ़ी पुराने फैशन पर हंसती है, लेकिन नए फैशन का ईमानदारी से धर्म मानकर पालन करती है।
Quote 5: जीवन के प्रति मेरा सबसे बड़ा हुनर यह है कि मुझे बहुत कुछ चाहिए पर कम मात्रा में।
Quote 6: नदियां और झील धरती की सबसे सुंदर और कीमती चीजे है। यह धरती की आंखे है। प्रकृति को देखने वाला अपनी गहराई को भी जान जाता है।
Quote 7: अपने बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हो सकता है कोई आपको आपसे ज्यादा जानता हो।
Quote 8: अगर कोई व्यक्ति अपने साथी के साथ कदम नहीं मिला पा रहा है तो इसकी वजह यह हो सकती है कि वह किसी और की ताल पर चल रहा हो।
Quote 9: प्रकृति हमारी कमजोरियों और खूबियों के साथ तालमेल बना लेती है।
Quote 10: सभी तरह की लग्जरी और सुविधाओं के सम्मान के साथ सबसे समझदार लोग अधिक सादा जीवन जीते है और कम से कम चीजों में काम चलाते है।
Quote 11: कोई अपने बारे में क्या सोचता है, इसी बात पर उसका भविष्य और तकदीर निर्भर करती है।
Quote 12: सोचने और काम करने वाला हमेशा अकेला होता है, उसे भी रहने देना चाहिए जहां वह है।
Quote 13: मुझे अकेले रहना पसंद है एकांत से अच्छा कोई साथी कभी नहीं मिला।
Quote 14: यह समझदारी की निशानी है कि वह तयशुदा चीज नहीं करती।
Quote 15: प्रातः काल का भृमण पुरे दिन के लिए वरदान होता है।
Quote 16: यदि आपने हवाई किलों का निर्माण किया है तो आपका कार्य बेकार नहीं जाना चाहिए, हवाई किले हवा में ही बनाए जाते है ।अब, उनके नीचे नीवं रखने का कार्य करे।
Quote 17: एक मनुष्य बहुत ही परिश्रमी होकर भी हो सकता है अपने समय को सही तरीके से नहीं बिता रहा हो। इससे अधिक दुखद भूल करने वाला कोई नहीं हो सकता जो अपने जीवन का अधिकांश समय जीविका कमाने में व्यय कर दे।
Quote 18: व्यस्त रहना काफी नहीं है, व्यस्त तो चीटियाँ भी रहती है। सवाल यह है- हम किस लिए व्यस्त है ?
Quote 19: जो सबसे ज्यादा मैं अपने दोस्तों के लिए कर सकता हूं वह ये कि मैं अपनी दोस्ती निभाऊं।
Quote 20: किसी चीज की कीमत यह होती है कि आप उसके बदले में अपनी कितनी जिंदगी लगाते है।
Quote 21: आज जो भी सांसारिक ज्ञान है वो कभी कुछ बुद्धिमान लोगों का प्रतिकारक विधर्म था।





















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


No comments:

Post a Comment